1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तुर्की से वापस लौटेंगे नीरज चोपड़ा, शिवपाल भी दक्षिण अफ्रीका से आएंगे भारत

तुर्की से वापस लौटेंगे नीरज चोपड़ा, शिवपाल भी दक्षिण अफ्रीका से आएंगे भारत

 Edited By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 04:55 pm IST

तुर्की में नीरज और रोहित यादव अभ्यास कर रहे हैं। उनके साथ जर्मनी के बायोमैकेनिक क्लाउस बाटरेनेएट्ज और फिजियो इशान मारवाला हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका में शिवपाल के साथ अन्नू रानी, विपिन कसाना और अर्शदीप सिंह के अलावा कोच यूवे होन हैं।

Neeraj Chopra, Shivpal Singh, Tokyo 2020 Olympics, Coronavirus Outbreak- India TV Hindi
Neeraj Chopra Image Source : GETTY IMAGES

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह के क्रमश: तुर्की और दक्षिण अफ्रीका में जारी ट्रेनिंग कैम्प को रद्द कर दिया गया है और उन्हें भारत वापस बुला लिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरीवाला ने आईएएनएस से कहा कि महासंघ ने कोरोनावायरस के कारण इन दोनों खिलाड़ियों को वापस भारत बुलाने का फैसला किया है। तुर्की से आने वाले खिलाड़ी बुधवार सुबह और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले खिलाड़ी शनिवार सुबह आएंगे।

तुर्की में नीरज और रोहित यादव अभ्यास कर रहे हैं। उनके साथ जर्मनी के बायोमैकेनिक क्लाउस बाटरेनेएट्ज और फिजियो इशान मारवाला हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका में शिवपाल के साथ अन्नू रानी, विपिन कसाना और अर्शदीप सिंह के अलावा कोच यूवे होन हैं।

होन और बाटरेनेएइट्ज दोनों जर्मनी के हैं और एएफआई ने साई से इन दोनों के सुरक्षित यहां पहुंचने की अपील की है क्योंकि भारतीय सरकार ने इस समय विदेशी लोगों को वीजा देने पर रोक लगा रखी है।

नीरज और शिवपाल दोनों ने टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल