1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कभी नहीं सोचा था कि इतने विम्बलडन ख़िताब जीतूंगा: फेडरर

कभी नहीं सोचा था कि इतने विम्बलडन ख़िताब जीतूंगा: फेडरर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2017 02:25 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 02:25 pm IST

रोजर फेडरर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आठ बार विम्बलडन खिताब जीतेंगे और यदि उनसे कोई कहता कि 2017 में वह दो ग्रैंडस्लैम जीतेंगे तो वह इस पर ठहाका लगाते।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer

लंदन: रोजर फेडरर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आठ बार विम्बलडन खिताब जीतेंगे और यदि उनसे कोई कहता कि 2017 में वह दो ग्रैंडस्लैम जीतेंगे तो वह इस पर ठहाका लगाते। तीन सप्ताह बाद 36 बरस के होने जा रहे फेडरर ने पीट सम्प्रास का रिकार्ड तोड़कर आठवां विम्बलडन खिताब जीता । उन्होंने फाइनल में मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी। 

सोलह साल पहले फेडरर ने सम्प्रास को हराकर विम्बलडन जीता था। अब 19 ग्रैंडस्लैम फेडरर के नाम है जबकि रफेल नडाल उनसे चार खिताब पीछे है। 

फेडरर ने कहा कि पीट को हराने के बाद मैने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इतना कामयाब होउंगा। मुझे लगा था कि कभी विम्बलडन फाइनल तक पहुंचूंगा और जीतने का कोई मौका मिलेगा। कभी सेाचा नहीं था कि आठ खिताब अपने नाम करूंगा। इसके लिये या तो आप अपार प्रतिभाशाली हों या माता पिता और कोच तीन बरस की उम्र से आपको कोर्ट पर तैयार करने में लग जाये। मैं उन बच्चों में से नहीं था। 

उन्होंने कहा, ''मुझे पता था कि मैं एक बार फिर खिताब जीतूंगा पर इस स्तर पर कभी नहीं सोचा था। यदि मुझसे कोई कहता कि मैं इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतूंगा तो मैं हंस देता।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल