1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई-लीग के नए सीजन का 30 नवंबर से आगाज, जल्द होगा आधिकारिक प्रसारक का ऐलान

आई-लीग के नए सीजन का 30 नवंबर से आगाज, जल्द होगा आधिकारिक प्रसारक का ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 10:18 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 10:18 pm IST

आई-लीग के 2019-20 सीजन की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

football- India TV Hindi
आई-लीग के नए सीजन का 30 नवंबर से आगाज, जल्द होगा आधिकारिक प्रसारक का ऐलान  Image Source : HERO I-LEAGUE/TWITTER

नई दिल्ली| आई-लीग के 2019-20 सीजन की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। एआईएफएफ ने हालांकि यह नहीं बताया कि लीग का आधिकारिक प्रसारक कौन होगा और कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि एक सप्ताह के भीतर हो जाएगी।

एआईएफएफ ने कहा, "हीरो आई-लीग 2019 की शुरुआत 30 नवंबर 2019 से होगी और आधिकारिक प्रसारक की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जाएगी।" यह घोषणा एआईएफएफ की लीग कमेटी की बैठक के बाद की गई। बैठक में महासंघ के उपाध्यक्ष सुबर्ता दत्ता और राष्ट्रीय टीम के टेनिकल डायरेक्टर आइसेक दोरू भी मौजूद थे।

महासंघ ने यह भी बताया कि पूरे सीजन के दौरान एक क्लब ज्यादा से ज्यादा से तीन विदेशी खिलाड़ियों को बदल सकता है। एक मैच के दौरान अधिकतम आठ अधिकारियों को बेंच पर बैठने की इजाजत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल