1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोप में ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने नेमार

यूरोप में ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने नेमार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 02:58 pm IST

नेमार को साम्बा डे ओउरा ट्रॉफी-2017 से नवाजा गया है। यह ट्रॉफी यूरोप में ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है, जिस पर पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी नेमार ने कब्जा जमाया।

neymar- India TV Hindi
neymar

रियो डी जनेरियो: नेमार को साम्बा डे ओउरा ट्रॉफी-2017 से नवाजा गया है। यह ट्रॉफी यूरोप में ब्राजील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है, जिस पर पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी नेमार ने कब्जा जमाया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले चार साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है कि पीएसजी के किसी खिलाड़ी ने इस पुरस्कार पर कब्जा जमाया है। पत्रकारों, पूर्व खिलाड़ियों के वोटों और इंटरनेट प्रशंसक सर्वेक्षण के तहत पुरस्कार के विजेता का चुनाव होता है। 

नेमार को इस दौड़ में 27.71 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने पिछले साल के विजेता कोटिन्हो और मार्सेलो को मात दी। कोटिन्हो को 16.64 प्रतिशत और मार्सेलो 14.43 प्रतिशत वोट मिले। नेमार को पिछले साल अक्टूबर में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल