1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निकोलस माहूट और पियरे ह्यूज हरबर्ट ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब

निकोलस माहूट और पियरे ह्यूज हरबर्ट ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2021 11:21 am IST,  Updated : Jun 13, 2021 11:21 am IST

माहूट और हरबर्ट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दो बार फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी है। इन दोनों ने इससे पहले 2018 में यहां खिताब जीता था।   

Nicolas Mahut and Pierre Hughes Herbert won the men's doubles title of the French Open tennis tourna- India TV Hindi
Nicolas Mahut and Pierre Hughes Herbert won the men's doubles title of the French Open tennis tournament Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। निकोलस माहूट और पियरे ह्यूज हरबर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी ने तीन सेट में जीत दर्ज करके दूसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीता। 

माहूट और हरबर्ट ने शनिवार को खेले गये फाइनल में कजाखस्तान के अलेक्सांद्र बुबलिक और आंद्रे गोलुबेव को 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। यह उनका एक साथ पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। 

माहूट और हरबर्ट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दो बार फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी है। इन दोनों ने इससे पहले 2018 में यहां खिताब जीता था। 

माहूट ने बाद में कहा कि उनका लक्ष्य अब ओलंपिक में युगल का स्वर्ण पदक जीतना है। 

उन्होंने कहा, ''हम इसे हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह हमें प्रेरित करता है। जब मुझे अभ्यास में मुश्किल नजर आती है तो मैं इसके बारे में सोचता हूं। '' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल