1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ट्रेनिंग पर लौटी बार्सिलोना की टीम, मेसी रहे नदारद

ट्रेनिंग पर लौटी बार्सिलोना की टीम, मेसी रहे नदारद

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 01:10 pm IST

स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने नए कोच रोनाल्ड कोएमैन के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन जैसी उम्मीद थी, क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ट्रेनिंग के दौरान नहीं दिखे।

ट्रेनिंग पर लौटी...- India TV Hindi
ट्रेनिंग पर लौटी बार्सिलोना की टीम, मेसी रहे नदारद Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने नए कोच रोनाल्ड कोएमैन के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन जैसी उम्मीद थी, क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ट्रेनिंग के दौरान नहीं दिखे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेंटीना का यह खिलाड़ी सोमवार को नए सीजन से पहले होने वाली ट्रेनिंग से नदारद रहा। उन्होंने रविवार को कोविड-19 पीसीआर टेस्ट भी नहीं कराया था।

जानिए क्यों जवागल श्रीनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया क्रिकेट का 'योगी'

मेसी का यह कदम उनके क्लब छोड़ने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने खराब सीजन के बाद क्लब से कहा था कि वह अब इस क्लब को छोड़ना चाहते हैं। मेसी और उनके सलाहकार उनके करार में शामिल फ्री ट्रांसफर के क्लॉज का उपयोग करना चाहते हैं। इस कदम को हालांकि बार्सिलोना और स्पेनिश फुटबाल लीग- ला लीगा से समर्थन नहीं मिला है।

IPL 2020 के लिए UAE पहुंचे डुप्लेसिस, एनगिडी और रबाडा

ला लीगा ने रविवार को बयान जारी कर बार्सिलोना का समर्थन किया है और कहा है कि जो भी क्लब मेसी को लेना चाहता है उसके लिए उसे 700 मीलियन यूरो देना होंगे जो उनके रिलीज क्लॉज के मुताबिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल