1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने की चाहत से प्रेरणा मिली: नोवाक जोकोविच

फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने की चाहत से प्रेरणा मिली: नोवाक जोकोविच

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 11:50 pm IST

जोकोविच ने रविवार को रिकॉर्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

नोवाक जोकोविच - India TV Hindi
नोवाक जोकोविच  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने सोमवार को कहा कि उन्हें स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने चाहत से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। जोकोविच ने रविवार को रिकॉर्ड सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता। विम्बलडन और यूएस ओपन के बाद यह उनका लगातार तीसरा ग्रैडस्लैम खिताब है। फाइनल में उन्होंने रफेल नडाल को दो घंटे तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। 

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा कि फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करने की सोच से उन्हें प्रेरणा मिली लेकिन फिर बाद में उन्होंने बराबरी करने का ख्याल छोड दिया क्योंकि वह ‘काफी आगे’ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है जिस खेल को आप चाहते है उसमें इतिहास बनाना खास होता है। जाहिर है इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। मेरी प्राथमिकता ग्रैंडस्लैम और एटीपी के बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल