1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिकॉर्ड 6वीं बार दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने जोकोविच

रिकॉर्ड 6वीं बार दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने जोकोविच

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2020 11:14 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 11:14 am IST

जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : AP

लंदन| नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, रफेल नडाल और फ्रांसिस तियाफोई 2020 के लिए एटीपी के शीर्ष पुरस्कार जीतने वाले टेनिस खिलाड़ियों में शामिल रहे। जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 2020 में रिकॉर्ड आठवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब सहित कुल चार खिताब जीते। 

अमेरिकी ओपन चैंपयिन मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी युगल में नंबर एक रही। इस साल सिर्फ छह एकल मुकाबले खेलने वाले फेडरर एकल वर्ग में प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे। उन्हें लगातार 18वें साल इस पुरस्कार के लिए चुना गया और उन्होंने अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया। 

रोलां गैरो पर 13वां खिताब जीतने वाले नडाल को लगातार तीसरे साल और कुल चौथी बार स्टीफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार मिला। रूस के आंद्रे रूबलेव ने पांच खिताब जीतकर टूर पर रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया। वह 23वीं रैंकिंग से करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें-  माइकल हसी ने खोल दी भारतीय बल्लेबाजों की पोल बताई हार की वजह

तियाफोई को उनकी सामाजिक गतिविधियों के लिए आर्थर ऐश मानवता पुरस्कार दिया गया। स्पेन के 17 साल के कार्लोस अलकारेज को साल का उभरता हुए खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने तीन चैलेंजर खिताब जीते। वासेक पोसपिसिल को 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाला खिलाड़ी चुना गया। कनाडा का यह खिलाड़ी 2019 में 150वीं रैंकिंग पर खिसकने के बाद 61वीं रैंकिंग पर पहुंचा। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : कैफ ने दी सलाह, अगर जीतना चाहती है टीम इंडिया तो करना चाहिए ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल