1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 : चोटिल होने के बावजूद जीते जोकोविच, थीम भी पहुंचे चौथे दौर में

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 : चोटिल होने के बावजूद जीते जोकोविच, थीम भी पहुंचे चौथे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 08:06 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 08:06 pm IST

नोवाक जोकोचिव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम तीसरे राउंड में अपना मुकाबला जीत शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

Novak Djokovic Dominic Thiem Australian Open 2021 - India TV Hindi
Novak Djokovic Dominic Thiem Australian Open 2021  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। विश्व रैंकिग के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोचिव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम तीसरे राउंड में अपना मुकाबला जीत शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए, जबकि कनाडा के डेनिस शापोवालोव अपना मुकाबला हार टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएओपन डॉट कॉम के अनुसार, जोकोविच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को तीन घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 हराया और चौथे दौर में स्थान पक्का किया।

ये भी पढ़ें - ISL-7 : चेन्नइयन एफसी के सामने गोवा एफसी की कड़ी चुनौती

जोकोविच ने फ्रिट्ज के खिलाफ पहले दोनों सेट जीते, लेकिन वह अगले दो सेट में पिछड़ गए। हालांकि उन्होंने पांचवां सेट अपने नाम कर चौथे राउंड में जगह बना ली। जोकोविच का तीसरे दौर में कनाडा के मिलोस राउनिक से मुकाबला होगा।

थीम ने तीसरे दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को तीन घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। थीम का चौथे दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें - चोटिल नेमार 4 सप्ताह तक बाहर, बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच

किर्गियोस ने थीम के खिलाफ पहले दो सेट अपने नाम किए। उस वक्त ऐसा लगा जैसे थीम बड़े उलटफेर का शिकार हो सकते हैं। लेकिन थीम ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों सेट जीते और चौथे दौर में जगह बनायी।

ये भी पढ़ें - विजय हजारे ट्रॉफी में शिखर नहीं बल्कि ये खिलाड़ी करेगा दिल्ली की कप्तानी

इस बीच विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर के खिलाड़ी शापोवालोव को हमवतन 19वें रैंकिग के खिलाड़ी एलेक्सि एउगर एलियासिमे के हाथों दो घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 5-7, 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

एलियासिमे ने मुकाबले में आठ, जबकि शापोवालोव ने चार एस लगाए। एलियासिमे ने 31 और शापोवालोव ने 19 विनर्स लगाए। एलियासिमे का चौथे दौर में रुस के एस्लान कारातसेव से मुकाबला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल