1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: प्री-क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविक

अमेरिका ओपन: प्री-क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 12:55 pm IST

जोकोविक ने आर्थर एशे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिचर्ड को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 मात देकर अंतिम-16 दौर में जगह बनाई।

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक

न्यूयॉर्क: सर्बिया के 31 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को मात दी है। जोकोविक ने आर्थर एशे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिचर्ड को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 मात देकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया। 

सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविक ने कहा, "शुरु से लेकर अंत तक मैरे लिए यह बेहतरीन मैच है। निश्चित तौर पर रिचर्ड ने अपने खेल के स्तर को बढाया है। मैच के अंत में काफी भीड़ आ गई थी। यह एक अच्छा सत्र है।"

जोकोविक का अगला मैच जोआओ सोउसा से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल