1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बेकरार हैं नोवाक जोकोविच

भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बेकरार हैं नोवाक जोकोविच

 Edited By: IANS
 Published : Feb 29, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 11:25 pm IST

जोकोविक ने भारतीय प्रशंसकों से जुड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने भारत में मौजूद अपने प्रशसंकों का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

Novak Djokovic, Dubai Duty Free Tennis, Championships, Tennis- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने भारत में खेलने की इच्छा जाहिर की है। जोकोविक ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप में यह बात कही।

जोकोविक ने भारतीय प्रशंसकों से जुड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने भारत में मौजूद अपने प्रशसंकों का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

जोकोविक ने बैद्यनाथ के अध्यक्ष सिद्देश शर्मा से अनऔपचारिक बातचीत में कहा कि वह भारत का दौरा करना चाहते हैं और अपने प्रशंसकों के सामने खेलना चाहते हैं। जोकोविक ने कहा कि वह पिछली बार चार साल पहले जब भारत आए थे तब का उनका अनुभव शानदार रहा था।

जोकोविक ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने शनिवार को खेले गए मैच में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को मात देते हुए फाइनल में कदम रखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल