1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में जोकोविक की चौंकाने वाली हार

शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में जोकोविक की चौंकाने वाली हार

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2016 05:19 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 05:19 pm IST

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक शनिवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गए।

Novak Djokovic | AP Photo- India TV Hindi
Novak Djokovic | AP Photo

शंघाई: दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक शनिवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गए। जोकोविक को दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के रॉबर्टे बाउतिस्ता आगुट ने सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 28 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी आगुट इससे पहले जोकोविक से 5 बार भिड़े थे, और पांचों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाउतिस्ता ने पहला सेट सेट 42 मिनट में जीत लिया था। उन्होंने जोकोविक को 4-6, 4-6 से हराया। जोकोविक ने 3 बार शंघाई मास्टर्स का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। उनका लक्ष्य इस सीजन में 10वां फाइनल मैच खेलना था लेकिन बाउतिस्ता ने शंघाई मास्टर्स में उनका सफर खत्म कर दिया। रॉबर्ट बाउतिस्ता ने इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद शानदार खेल दिखाया है और वह एक भी सेट नहीं हारे हैं।

Roberto Bautista Agut | AP Photo
Roberto Bautista Agut | AP Photo

रॉबर्टे बाउतिस्ता आगुट। (फोटो: AP)

वहीं, शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल के एक और मुकाबले में ब्रिटेन के ऐंडी मरे का सामना फ्रांस के गिलेस सिमोन से होगा। अब देखना यह है कि टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट न गंवाने वाले बाउतिस्ता से फाइनल में कौन भिड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल