1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मौजूदा चैम्पियन जोकोविच नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

मौजूदा चैम्पियन जोकोविच नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Feb 16, 2021 08:30 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 08:30 pm IST

नोवाक जोकोचिव ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मौजूदा चैम्पियन...- India TV Hindi
मौजूदा चैम्पियन जोकोविच नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY

मेलबर्न| विश्व रैंकिग के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोचिव ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉप सीड जोकोविच ने मंगलवार को चार सेटों तक चले क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को शिकस्त दी। जोकोविच ने तीन घंटे और 30 मिनट तक चले मुकाबले में छठी सीड ज्वेरेव को 6-7, 6-2, 6-4, 7-6 से मात दी।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो!

33 साल के जोकोविच के करियर का ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में यह 301वीं जीत है। आठ बार के आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन जोकोविच नौवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल