1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबल्डन 2016: तीसरे दौर से बाहर हुए चैम्पियन जोकोविक

विंबल्डन 2016: तीसरे दौर से बाहर हुए चैम्पियन जोकोविक

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2016 08:06 am IST,  Updated : Jul 03, 2016 08:06 am IST

विंबल्डन टूर्नामेंट के छठे दिन शनिवार को बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका के सैम क्वैरी ने मौजूदा चैम्पियन एवं सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic

विंबल्डन: वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के छठे दिन शनिवार को बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका के सैम क्वैरी ने मौजूदा चैम्पियन एवं सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग का यह मुकाबला दो घंटा 56 मिनट तक चला। क्वैरी ने जोकोविक को 7-6 (8), 6-1, 3-6, 7-6(7) से हराया।

28वीं विश्व वरीयता प्राप्त क्वैरी ने पहले सेट से ही आक्रामक रुख अपनाया हालांकि जोकोविक यह सेट टाईब्रेकर तक खींचने में सफल रहे। लेकिन क्वैरी ने टाईब्रेकर में पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 2-0 से बढ़त ले ली।

तीसरे सेट में जोकोविक ने वापसी जरूर की, लेकिन चौथे सेट में क्वैरी के संघर्ष के आगे वह नहीं टिक सके। क्वैरी ने सात के मुकाबले 31 एस तथा 34 के मुकाबले 56 विनर्स लगाए। क्वैरी अब प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के निकोलस माहूत से भिड़ेंगे।

इसी वर्ष इससे पहले आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीत चुके जोकोविक का एक कैलेंडर वर्ष ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना फिर से अधूरा रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल