1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच के पिता ने अपने बेटे का किया बचाव, अन्य खिलाड़ी को दोषी ठहराया

नोवाक जोकोविच के पिता ने अपने बेटे का किया बचाव, अन्य खिलाड़ी को दोषी ठहराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2020 09:39 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 09:39 am IST

जोकोविच के बड़बोले पिता ने टूर को रद्द किए जाने के लिए ग्रिगोर दिमित्रोव को जिम्मेदार ठहराया जो पिछले कुछ दिनों में पॉजिटिव पाए गए तीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

Novak Djokovic's father defends his son, blames other player- India TV Hindi
Novak Djokovic's father defends his son, blames other player Image Source : GETTY IMAGES

बेलग्राद। नोवाक जोकोविच के पिता ने बुधवार को अपने बेटे का बचाव किया और दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी की मेजबानी में हुई प्रदर्शनी मैचों की श्रृंखला के दौरान कोरोना वायरस फैलने के लिए एक अन्य टेनिस खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराया। जोकोविच और उनकी पत्नी मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए। 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने इसके बाद एड्रिया टूर इवेंट्स के आयोजन के लिए ॉनलाइन माफी मांगी। 

इस टूर के अंतर्गत विभिन्न देशों के पेशेवर खिलाड़ियों ने सर्बिया और क्रोएशिया में मुकाबले खेले थे। इन मैचों को स्टेडियम में हजारों दर्शकों ने देखा था और इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था। 

जोकोविच के बड़बोले पिता ने टूर को रद्द किए जाने के लिए ग्रिगोर दिमित्रोव को जिम्मेदार ठहराया जो पिछले कुछ दिनों में पॉजिटिव पाए गए तीन खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि इस तरह कोई साक्ष्य नहीं है कि दिमित्रोव से यह वायरस दूसरों को फैला। 

ये भी पढ़ें - 1983 World Cup : आज ही के दिन कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया बना था विश्व विजेता

जोकोविच के पिता सरजान जोकोविच ने आरटीएल क्रोएशिया टीवी से कहा, ‘‘ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि संभवत: वह व्यक्ति बीमार होकर आया था, किसे पता कहां से।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यहां उसका परीक्षण नहीं हुआ, कहीं और उसका परीक्षण हुआ।’’ सरजान ने कहा, ‘‘उसने क्रोएशिया और सर्बिया में परिवार के रूप में हमें नुकसान पहुंचाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति के कारण कोई भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल