1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

अमेरिकी ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 01:08 pm IST

सेमीफाइनल में जोकोविक का सामना शुक्रवार को जापान के खिलाड़ी केइ निशिकोरी से होगा। 

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क: अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते हुए सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जोकोविक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जॉन मिलमान को मात दी। सर्बिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविक ने वर्ल्ड नम्बर-55 मिलमान को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश हासिल कर लिया है। 

सेमीफाइनल में जोकोविक का सामना शुक्रवार को जापान के खिलाड़ी केइ निशिकोरी से होगा। 

उल्लेखनीय है कि कोहनी की चोट के कारण पिछले साल जोकोविक इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। इस बार हालांकि उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल