1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ नोवाक जोकोविच अगले दौर में, डोमीनिक थिएम हारे

कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ नोवाक जोकोविच अगले दौर में, डोमीनिक थिएम हारे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2019 10:02 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 10:02 am IST

 दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बोस्निया के जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। 

नोवाक जोकोविच - India TV Hindi
नोवाक जोकोविच  Image Source : GETTY IMAGES

दोहा: नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में दामिर जुमहुर को सिर्फ 55 मिनट में हराकर 2019 की पहली जीत दर्ज की। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बोस्निया के जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। 

दूसरे वरीय ऑस्ट्रिया के डोमीनिक थिएम को हालांकि दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के पियरे ह्यूज हर्बर्ट के खिलाफ 3-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

एक अन्य मैच में अनुभवी स्टेन वावरिंका ने रूस के उभरते हुए खिलाड़ी तीसरे वरीय कारेन खाचानोव को 7-6 (9/7), 6-4 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल