1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे सिलिक

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे सिलिक

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 05:30 pm IST

क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक का मुकाबला साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल से होगा।

 राफेल नडाल - India TV Hindi
राफेल नडाल

मेलबर्न: क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक का मुकाबला साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल से होगा। पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में रविवार को नम्बर-6 सिलिक ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को मात दी। स्पेन के राफेल नडाल ने एक अन्य मैच में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

​सिलिकि ने तीन घंटे और 27 मिनट तक चले मैराथन मैच में बुस्टा 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से मात दी। नडाल ने चौथे दौर में वर्ल्ड नम्बर-26 डिएगो को तीन घंटे और 51 मिनट तक चले लंबे मैराथन और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (7-4), 6-3, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

इसके अलावा, एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-49 एडमंड ने इटली के टेनिस खिलाड़ी सेप्पी को दो घंटे और 27 मिनट के भीतर 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रख लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल