1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में तैराकी अकादमी खोलेंगी ओलंपिक चैंपियन स्टेफनी

भारत में तैराकी अकादमी खोलेंगी ओलंपिक चैंपियन स्टेफनी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 07:03 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 07:03 am IST

स्टेफनी का तैराकी अकादमी खोलने का मकसद भारतीय तैराकों को 2028 ओलंपिक खेलों में पदक जीतने में मदद करना है।

Stephnaie Rice- India TV Hindi
Stephnaie Rice Image Source : GETTY IMAGE

मुंबई। तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की स्टेफनी राइस ने भारत में तैराकी अकादमी खोलने की घोषणा की है। स्टेफनी का तैराकी अकादमी खोलने का मकसद भारतीय तैराकों को 2028 ओलंपिक खेलों में पदक जीतने में मदद करना है।

स्टेफनी ने कहा, "भारत में काफी प्रतिभाशाली तैराक हैं। मेरा मानना है कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए विश्व स्तरीय ट्रेनिंग आवश्यक है। इसलिए मैं खुद की अकादमी खोलना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मैं उच्चस्तरीय प्रशिक्षकों की अपनी टीम को ला सकती हूं और हम यहां खिलाड़ियों पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। हम एक मजबूत टीम तैयार कर सकते हैं।"

अकादमी एलीट तैराकी पर विशेष रूप से अपना ध्यान देगा, जो कि 13 साल से ऊपर के हैं और वे पहले ही किसी क्लब में ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल