1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक ट्रायल : 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहे सौरभ चौधरी

ओलंपिक ट्रायल : 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष पर रहे सौरभ चौधरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 07:22 pm IST

इस स्पर्धा में कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें मनु भाखड़ (574) और यशस्विनी सिंह देसवाल (570) ने क्रमश: आठवां और नौवां स्थान हासिल किया।

Saurabh Chaudhary- India TV Hindi
Saurabh Chaudhary Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| सौरभ चौधरी और ऐश्वर्य प्रताप ओलंपिक टीम निशानेबाजी चयन ट्रायल क्वालीफिकेशन में बुधवार को यहां क्रमश: 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में शीर्ष पर रहे। 

ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुके चौधरी ने 588 अंक बनाये और वह 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष और महिला वर्ग के संयुक्त क्वालीफिकेशन में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा (585) और अनुराज सिंह (579) से आगे रहे। 

इस स्पर्धा में कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें मनु भाखड़ (574) और यशस्विनी सिंह देसवाल (570) ने क्रमश: आठवां और नौवां स्थान हासिल किया। इन दोनों ने ओलंपिक के लिये कोटा स्थान हासिल कर रखा है। 

पुरुष और महिलाओं की संयुक्त 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप ने कुल 1178 अंक बनाये। वह अंजुम मोदगिल (1174) और ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुकी तेजस्विनी सावंत (1170) से आगे रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल