1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक जापान के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है : आईओसी प्रमुख

ओलंपिक जापान के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है : आईओसी प्रमुख

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 06:22 pm IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक से जुड़े सिर्फ 15 लोग ही कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

Olympics no threat to people of Japan: IOC chief- India TV Hindi
Olympics no threat to people of Japan: IOC chief Image Source : AP

टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक से जुड़े सिर्फ 15 लोग ही कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि एथलीट विलेज से एक सकारात्मक मामला सामने आने के बावजूद आगामी ओलंपिक जापान के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। बाख ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 1 जुलाई से 16 जुलाई तक, लगभग 15,000 एथलीट, अधिकारी, सहायक कर्मचारी और मान्यता प्राप्त मीडिया के लोग टोक्यो पहुंचे हैं। सभी का आगमन पर टेस्ट किया गया था। 15,000 में से केवल 15 पॉजिटिव पाए गए। यह एक है बहुत कम दर है। पॉजिटिव आने सभी लोग आईसोलेश्नोमें हैं। वे ओलंपिक प्रतिभागियों और जापान के लोगों के लिए खतरा नहीं हैं।

इस तरह के अशांत समय में खेलों के आयोजन के अर्थ के बारे में पूछे जाने पर बाख आशावादी थे। बाख ने कहा, ओलंपिक हमेशा एक शांतिपूर्ण प्रतियोगिता के रूप में में पूरी दुनिया को एक साथ लाने के लिए मशहूर रहा है। 205 देशों के एथलीट और एक शहर, देश और गांव में आईओसी शरणार्थी टीम, शांति से एक साथ रह रहे हैं लेकिन एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और समान नियमों का पालन कर रहे हैं। हमें बस यह तय करना है कि हर कोई कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करे और खुद को सुरक्षित रखते हुए खेलों को सुरक्षि रखे।

बाख से संक्रमण कम होने पर स्टेडियम में दर्शकों के आने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हम विकास की निगरानी करते रहेंगे। अगर परिस्थितियां बदलनी चाहिए, तो हम प्रासंगिक कोविड-19 उपायों के साथ इसे लेकर कुछ तय करने के लिए पांच पक्षों की तत्काल बैठक करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त को खत्म होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल