1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर से हुई शुरू

स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर से हुई शुरू

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 10:04 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 10:04 am IST

आयोजकों ने गुरुवार को प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में नए राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 मिनट के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक वीडियो में अगले साल के उद्घाटन समारोह का प्रचार किया गया। 

Tokyo Olympics, Sports, Covid-19, corona virus - India TV Hindi
Tokyo Olympics Image Source : GETTY

तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर शुरू हो गई है लेकिन कोरोना वायरस महामारी को लेकर अनिश्चितता के बीच अधिकतर लोग जश्न मनाने के मूड में नहीं है। पिछले साल 24 जुलाई को तोक्यो ओलंपिक की पहली बार एक साल की उलटी गिनती शुरू हुई थी। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इसके बाद इन खेलों के उद्घाटन की तारीख को एक साल के लिए स्थगित करके 23 जुलाई 2021 कर दिया गया। पिछले साल इस मौके पर तोक्यो में आतिशबाजी हुई थी और स्थानीय सेलीब्रिटी ने भव्य कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक पदक पेश किए थे। 

इस बार हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आयोजकों ने गुरुवार को प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में नए राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 मिनट के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक वीडियो में अगले साल के उद्घाटन समारोह का प्रचार किया गया। 

ओलंपिक मशाल भी मार्च में जापान पहुंच गई थी और तब से इसे छिपाकर रखा गया है। क्योदो समाचार एजेंसी के कुछ दिन पहले कराए पोल से भी जापान की जनता के मूड का पता चलता है। इसके अनुसार 23. 9 प्रतिशत लोगों ने ओलंपिक के आयोजन का समर्थन किया है जबकि 36.4 लोगों का कहना है कि ओलंपिक को फिर स्थगित कर देना चाहिए। इसके अलावा 33.7 लोगों का कहना है कि इन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल