1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन : ओसाका ने 15 वर्षीय गौफ को मात दी

अमेरिका ओपन : ओसाका ने 15 वर्षीय गौफ को मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2019 09:36 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 09:36 pm IST

गौफ ने विंबलडन में दिग्गज वीनस विलियम्स को मात दी थी और इस प्रतियोगिता में भी बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि, वर्ल्ड नंबर-1 ओसाका के खिलाफ वह उलटफेर करने में कामयाब नहीं हो पाई। 

अमेरिका ओपन : ओसाका ने 15 वर्षीय गौफ को मात दी- India TV Hindi
अमेरिका ओपन : ओसाका ने 15 वर्षीय गौफ को मात दी Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। मौजूदा चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका ने युवा खिलाड़ी कोरी 'कोको' गौफ को यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन में करारी शिकस्त दी। ओसाका ने अमेरिका की 15 वर्षीय खिलाड़ी को तीसरे दौर में सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से पराजित किया। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गौफ ने विंबलडन में दिग्गज वीनस विलियम्स को मात दी थी और इस प्रतियोगिता में भी बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि, वर्ल्ड नंबर-1 ओसाका के खिलाफ वह उलटफेर करने में कामयाब नहीं हो पाई। 

ओसाका मुकाबले की शुरुआत से ही गौफ से बेहतर नजर आई। उन्होंने पहले सेट में तीन बार गौफ सर्विस ब्रेक की जीत दर्ज करते हुए मैच में बढ़त बना ली। 

दूसरे सेट में उन्होंने गौफ को संभलने का भी मौका नहीं दिया। यह मैच कुल एक घंटे और पांच मिनट तक चला। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में ओसाका का सामना डेनमार्क की बेलिंडा बेनकिक के खिलाफ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल