1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ओसाका, सेरेना विलियम्स से हो सकती है टक्कर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ओसाका, सेरेना विलियम्स से हो सकती है टक्कर

 Edited By: IANS
 Published : Feb 16, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 02:33 pm IST

ओसाका ने हसिए को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Tennis, sports - India TV Hindi
naomi osaka Image Source : GETTY

विश्व की नंबर-3 खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताईपे की सु वेई हसिए को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गयीं। 

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, ओसाका का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला हसिए से हुआ। ओसाका ने हसिए को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ओसाका ने एकतरफा अंदाज में हसिए को हराया। इससे पहले चौथे दौरे के मुकाबले में ओसाका ने स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल