1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओवरवेट विनेश फोगाट ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से बाहर

ओवरवेट विनेश फोगाट ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2016 05:57 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 05:57 pm IST

उलनबटेर (मंगोलिया): भारत की अनुभवी महिला पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन होने के कारण पहले विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया जबकि बाकी महिला पहलवान भी रियो का टिकट नहीं कटा

Vinesh Phogat- India TV Hindi
Vinesh Phogat

उलनबटेर (मंगोलिया): भारत की अनुभवी महिला पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन होने के कारण पहले विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया जबकि बाकी महिला पहलवान भी रियो का टिकट नहीं कटा सकी। विनेश का वजन 48 किलोवर्ग में दूसरी महिला पहलवानों से 400 ग्राम अधिक था। भारतीय कुश्ती महासंघ के एक आला अधिकारी ने बताया, विनेश का वजन 400 ग्राम अधिक था लिहाजा उसे प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया। भारत के लिये अब 48 किलोवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करना मुश्किल है क्योंकि अब एकमात्र ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट इस्तांबुल में छह से आठ मई तक होना है।

अधिकारी ने कहा कि विनेश और उसके कोचों को चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने कहा, विनेश और कोचों को चेतावनी दे दी गई है क्योंकि उनकी वजह से भारत को रियो खेलों के लिये क्वालीफिकेशन का एक मौका गंवाना पड़ा। यह उसका पहला अपराध है लिहाजा उसे सिर्फ चेतावनी मिली है। अधिकारी के मुताबिक विनेश ने महासंघ से अपील की है कि उसे एक और मौका दिया जाये जिसमें वह ओलंपिक कोटा हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। अधिकारी ने कहा, विनेश ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इस्तांबुल में अपना 200 प्रतिशत देगी ताकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सके। वह अगर वहां भी विफल रहती है तो भारत लौटने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।