1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे पेस, हिंगिंस

फ्रेंच ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे पेस, हिंगिंस

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2016 08:57 am IST,  Updated : May 27, 2016 08:57 am IST

पेरिस: भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस गुरुवार को अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

Leander-Paes-Martina-Hingis- India TV Hindi
Leander-Paes-Martina-Hingis

पेरिस: भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस गुरुवार को अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पेस और हिंगिस ने पहले दौर में जर्मनी की एना लेना ग्रोनेफील्ड और कोलम्बिया के रोबर्ट फाराह को 6-4, 6-4 से हराया। यह मैच एक घंटे आठ मिनट चला।

पेस और हिंगिस की जोड़ी ने मैच की अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले सेट में 4-2 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी उन्होंने समझदारी से खेलते हुए पहला सेट अपने नाम किया।

पहला सेट जीतना पेस और हिंगिस के लिए उत्साहवर्धक साबित हुआ। इस जोड़ी ने दूसरे सेट में भी अपना शानदार खेल जारी रखा और 4-2 की बढ़त बना ली।

यहां से एना-रोबर्ट की जोड़ी ने दो गेम जीत कर स्कोर 5-4 कर दिया, लेकिन इसके बाद पेस और हिंगिस की जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 6-2 से सेट जीतकर मैच अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल