1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, कप्तान रिजवान चोटिल और बट पर एक मैच का प्रतिबंध

हॉकी वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, कप्तान रिजवान चोटिल और बट पर एक मैच का प्रतिबंध

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2018 10:48 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 10:52 pm IST

पाकिस्तान हाकी टीम के विश्व कप अभियान को गुरूवार को दोहरा झटका लगा जब उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये जबकि उप कप्तान अहमद बट पर गलत तरीके से टैकल करने के लिये एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।

pakistan hockey team - India TV Hindi
pakistan hockey team  Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। पाकिस्तान हाकी टीम के विश्व कप अभियान को गुरूवार को दोहरा झटका लगा जब उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये जबकि उप कप्तान अहमद बट पर गलत तरीके से टैकल करने के लिये एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। 

बट का निलंबन हालांकि पाकिस्तानी टीम प्रबंधन का नागवार गुजरा। उसके मैनेजर हसन सरदार ने अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के फैसले को पक्षपातपूर्ण करार दिया। 

मलेशिया ने बुधवार को 1-1 से ड्रा छूटे मैच में गलत तरीके से टैकल करने के लिये एफआईएच के पास शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद बट पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। 

सरदार ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रिजवान सीनियर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक अहमद बट का सवाल है तो हमें कल नहीं बताया गया कि मलेशिया ने अपील की है। उन्होंने (एफआईएच) हमें बात में सूचित किया। हमें आज सुनवाई के लिये बुलाया गया। जिस घटना के लिये उस पर प्रतिबंध लगाया गया अगर हम वीडियो देखें तो उसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल