1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. धन की कमी के करण ओलंपिक क्वालीफायर से हट सकता है पाकिस्तान

धन की कमी के करण ओलंपिक क्वालीफायर से हट सकता है पाकिस्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 09:00 pm IST

धन की कमी से जूझ रही पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) एफआईएच प्रो हाकी लीग से हटने पर विचार कर रहा है जो 2020 ओलंपिक खेलों का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।

Pakistan Hockey Team- India TV Hindi
Pakistan Hockey Team Image Source : GETTY IMAGES

कराची। धन की कमी से जूझ रही पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) एफआईएच प्रो हाकी लीग से हटने पर विचार कर रहा है जो 2020 ओलंपिक खेलों का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। पाकिस्तान की टीम पर इससे पहले भारत में पिछले साल नवंबर-दिसंबर में हुए विश्व कप में धन की कमी के कारण भाग नहीं लेने का खतरा मंडरा रहा था। 

पाकिस्तान को प्रो हॉकी लीग के पहले चरण के मैच को अर्जेटीना के ब्यूनस आयर्स में दो फरवरी को खेलना है। इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करना है। पाकिस्तान को इसके दूसरे चरण के मैचों के लिए यूरोप का दौरा करना है। 

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पीएचएफ धन की कमी के कारण प्रो-लीग से हटने पर विचार कर रहा था और इससे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पाकिस्तान को दो साल का निलंबन झेलना पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ पीएचएफ ने अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले पहले चरण के मैचों के लिए लाहौर में अभ्यास शिविर लगाया है। इसके लिए 45 खिलाड़ियों को बुलाया गया है लेकिन उनके दौरे के खर्च का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है।’’ 

पाकिस्तान हाकी टीम को पहले चरण के दौरे में लिए ढाई करोड़ और यूरोप में होने वाले दूसरे दौर के लिए लगभग सात करोड़ रूपये की जरूरत होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ पीएचएफ ने धन के लिए सरकार से संपर्क किया लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिल रहा। ऐसा ही भारत में हुए विश्व कप के समय हुआ था लेकिन तब हमने प्रायोजकों और कुछ निजी दान के माध्यम से धन का प्रबंध किया था।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल