1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाकिस्तान के स्क्वाश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस से हुआ निधन

पाकिस्तान के स्क्वाश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस से हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 11:48 pm IST

पिछले सप्ताह जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। शनिवार को लंदन के इलिंग अस्पताल में उनका निधन हुआ।

Azam Khan- India TV Hindi
Azam Khan Image Source : TWITTER- @SNISPORTSGLOBAL

कराची| पाकिस्तान के महान स्क्वाश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चपेट में आने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। वह 95 साल के थे।

पिछले सप्ताह जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। शनिवार को लंदन के इलिंग अस्पताल में उनका निधन हुआ। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वाश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1959 और 1961 में ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल