1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान

भारत में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2016 08:20 am IST,  Updated : Nov 29, 2016 08:31 am IST

पाकिस्तान की पुरष जूनियर टीम इस साल उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि उसने खिलाडि़यों के लिए वीजा के वास्ते आवदेन आधिकारिक समय सीमा के बाद किया था।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस साल उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि उसने खिलाडि़यों के लिए वीजा के वास्ते आवदेन आधिकारिक समय सीमा के बाद किया था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने मंगलवार को कहा कि मलेशिया की जूनियर पुरष टीम 8 से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह लेगी। FIH ने एक बयान में कहा, ‘फेडरेशन को इस बात का अफसोस है कि पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस साल उत्तर प्रदेश में होने वाले हॉकी जूनियर विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि इस टीम ने आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था।’ आखिरी बार भारत में खेलने के लिए किसी भी स्पोर्ट्स की टीम भारत दिसंबर 2014 में आई थी। पाकिस्तान की हॉकी टीम ने तब भुवनेश्वर में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल