1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाकिस्तानी कप्तान अम्माद बट को फटकार लगाकर छोड़ा, नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे

पाकिस्तानी कप्तान अम्माद बट को फटकार लगाकर छोड़ा, नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:22 pm IST

कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये जबकि उप कप्तान बट को मलेशिया के फैजल सारी के खिलाफ गंभीर मैदानी उल्लघंन के लिये एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

पाकिस्तानी कप्तान...- India TV Hindi
पाकिस्तानी कप्तान अम्माद बट को फटकार लगाकर छोड़ा, नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे 

भुवनेश्वर: पाकिस्तान को राहत देते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने उसके उप कप्तान अम्माद बट को बीते मैच में मलेशियाई खिलाड़ी पर लापरवाही से भागने के लिये फटकार लगाकर छोड़ दिया है जिससे यह स्ट्राइकर अब रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ पूल डी के अंतिम और अहम मैच में खेलेगा। पाकिस्तान का पुरूष हाकी विश्व कप में अभियान बद से बदतर हो गया, उसे गुरूवार को दो झटके लगे। कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये जबकि उप कप्तान बट को मलेशिया के फैजल सारी के खिलाफ गंभीर मैदानी उल्लघंन के लिये एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

लेकिन अब यह निलंबन नहीं लगेगा क्योंकि पाकिस्तान ने इसके खिलाफ अपील की थी जिसमें एफआईएच ने कहा कि बट का यह अपराध लापरवाही भरा था। लेकिन एफआईएच ने चेताया कि अगर बट को टूर्नामेंट के दौरान भविष्य में पीला कार्ड मिलता है तो तकनीकी प्रतिनिधि इस निलंबन को फिर से लागू कर सकता है। 

पाकिस्तान के लिये एक अच्छी खबर यह भी रही कि एफआईएच ने बचे हुए टूर्नामेंट के लिये 18 सदस्यीय टीम में चोटिल रिजवान सीनियर की जगह अर्सलान कादिर को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल