1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पकंज आडवाणी को दोहरा खिताब, 21वीं बार बने विश्व चैंपियन

पकंज आडवाणी को दोहरा खिताब, 21वीं बार बने विश्व चैंपियन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2018 06:23 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 06:23 am IST

बेंगलुरू के 33 साल के आडवाणी के लिए यह 21वां विश्व खिताब है।

पंकज आडवाणी- India TV Hindi
पंकज आडवाणी Image Source : GETTY IMAGES

यांगून: भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के लंबे और छोटे दोनों फॉर्मेट के खिताब को रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया। बेंगलुरू के 33 साल के आडवाणी के लिए यह 21वां विश्व खिताब है। आडवाणी ने फाइनल में दो बार के एशियाई रजत पदक विजेता भारत के ही बी भास्कर को फर्स्ट टू 1500 (1500 अंक पहले पूरा करने का प्रारूप) मुकाबले में शिकस्त दी। 

आडवाणी ने 190 के ब्रेक के साथ शुरूआत करने के बाद 173 और 198 का ब्रेक बना भास्कर पर बड़ी बढ़त कायम कर ली। वह जब 1000 अंक तक पहुंचे उस समय भास्कर के सिर्फ 206 अंक थे। 

आडवाणी दुनिया के इकलौते खिलाड़ी है जो विश्व स्तर पर बिलियर्ड्स और स्नूकर खेलते हैं और लगातार जीत हासिल करते है। आडवाणी इस साल तीन विश्व खिताब जीत चुके है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल