1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में हारे कश्यप, प्रणॉय ने दूसरे राउंड में बनाई जगह

हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में हारे कश्यप, प्रणॉय ने दूसरे राउंड में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2018 06:50 am IST,  Updated : Nov 15, 2018 10:59 am IST

परुपल्ली कश्यप को बुधवार को हांगकांग ओपन के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है जबकि एच.एस. प्रणॉय दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल हुए हैं।

एच.एस. प्रणॉय- India TV Hindi
एच.एस. प्रणॉय

कॉलून (हांगकांग): भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप को बुधवार को हांगकांग ओपन के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है जबकि एच.एस. प्रणॉय दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल हुए हैं। पुरुष युगल वर्ग में सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भी हार का सामना करना पड़ा है। कश्यप को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग ने 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से मात दी। एंथोनी दूसरे दौर में हमवतन जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ेंगे जिन्होंने जापान के काजामुसा सकाई को 21-16, 21-13 से हराया। 

प्रणॉय डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनेसेन की बाधा पार करने में सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी ने डेनमार्क के खिलाड़ी को एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 21-14, 13-21, 21-19 से परास्त किया। प्रणॉय अगले दौर में भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत से भिड़ेंगे। 

पुरुष युगल में सात्विक और चिराग की जोड़ी को डेनमार्क के माथियास बोए और कार्स्टन मोगेनसेन की जोड़ी ने 46 मिनट में 21-19, 23-21 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल