1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : पेस-हिंगिस फाइनल में पहुंचे

विंबलडन : पेस-हिंगिस फाइनल में पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2015 11:53 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 11:53 pm IST

विंबलडन (लंदन): भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिंस शुक्रवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच

विंबलडन : पेस-हिंगिस...- India TV Hindi
विंबलडन : पेस-हिंगिस फाइनल में पहुंचे

विंबलडन (लंदन): भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिंस शुक्रवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए।


हिंगिस के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा क्योंकि वह महिला युगल के फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा के साथ पहुंच चुकी हैं।

हिंगिस ने पेस के साथ मिलकर सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की बेथाने माटेक सैंड्स और माइक ब्रायन की शीर्ष वरीय जोड़ी को हराया।

ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए सेमीफाइनल मैच को पेस और हिंगिस ने 6-3, 6-4 से जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल