1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साइना हारीं, अवध वारियर्स ने नार्थ ईस्टर्न को हराया

साइना हारीं, अवध वारियर्स ने नार्थ ईस्टर्न को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 10, 2019 08:43 am IST,  Updated : Jan 10, 2019 08:43 am IST

बेईवान झांग ने साइना नेहवाल को हराकर अपनी टीम अवध वॉरियर्स को बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) के चौथे सत्र के मैच में नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के खिलाफ जीत दिलाई।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

बेईवान झांग ने साइना नेहवाल को हराकर अपनी टीम अवध वॉरियर्स को बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) के चौथे सत्र के मैच में नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के खिलाफ जीत दिलाई। झांग की जीत के साथ ही अवध ने स्कोर 4- (-1) कर मुकाबला अपने नाम किया। साइना की इस सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। अभी मुकाबले में दो मैच बाकी हैं लेकिन अवध दोनों मैच जीत भी जाता है तब भी वो अंतर पैदा नहीं कर पाएगा। साइना का मैच नार्थईस्टर्न का ट्रम्प मैच था और इसे हार कर वो नकारात्मक अंकों में पहुंच गया है।

मुकाबले का पहला मैच पुरुष एकल वर्ग का था जहां अवध के ली डोंग केयुन का सामना नार्थईस्टर्न के टियान होवेई से था। केयुन ने ये मैच सीधे गेम में 15-10, 15-13 से जीत अपनी टीम के खाते में एक अंक डाला। दूसरा मैच मिश्रित युगल का था जहां अवध की जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और माथियास क्रिस्टिएनसेन ने नार्थईस्टर्न के लियो मिन चुन और किम हा ना 15-7, 15-14 से हराया। इस मैच को जीतकर अवध की टीम के हिस्से दो अंक आए और वह 3-0 से आगे हो गई।

ये अवध की टीम का ट्रम्प मैच था। पीबीएल में ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं। मुकाबले का तीसरा मैच महिला एकल वर्ग का था। यहां नार्थईस्टर्न की स्टार खिलाड़ी साइना का सामना अवध की बेइवान झांग से था। झांग ने पहला गेम हारने के बाद साइना को 11-15, 15-11, 15-7 से हराया किया। ये नार्थईस्टर्न का ट्रम्प मैच था। पीबीएल में ट्रम्प मैच हारने वाली टीम को एक अंक का नुकसान उठाना पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल