1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मान्यता प्राप्त करने के लिए दोबारा खेल मंत्रालय से मिलने की योजना बना रही है पीसीआई

मान्यता प्राप्त करने के लिए दोबारा खेल मंत्रालय से मिलने की योजना बना रही है पीसीआई

 Reported By: IANS
 Published : Apr 27, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 04:20 pm IST

पीसीआई खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाली थी और इसके बाद टोक्यो पैरालम्पिक की तैयारी शुरू करने वाली थी, लेकिन इस बीच कोरोनावायरस ने सभी कुछ रोक दिया।  

PCI plans to meet Sports Ministry again to get recognition- India TV Hindi
PCI plans to meet Sports Ministry again to get recognition Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) मान्यता हासिल करने की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के लिए इस सप्ताह खेल मंत्रालय से मिलने की योजना बना रही है। पीसीआई खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाली थी और इसके बाद टोक्यो पैरालम्पिक की तैयारी शुरू करने वाली थी, लेकिन इस बीच कोरोनावायरस ने सभी कुछ रोक दिया। पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक ने आईएएनएस से कहा, "इस आने वाले सप्ताह में हम खेल मंत्रालय से बात करने के बारे में सोच रहे हैं ताकि प्रक्रिया शुरू की जा सके।"

मलिक ने कहा कि वो मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने से पहले कभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन तभी लॉकडाउन लग गया। उनका कहना है कि दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश, जिसमें पीसीआई के चुनावों को वैध बताया गया है, वो अधिकारियों से मिलने के लिए काफी होगा।

उन्होंने कहा, "मैं बस सभी कागज पूरे होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन हमारे पास कोर्ट का आदेश है और काफी चीजें सुलझा ली गई हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनावों को मान्यता दे दी है और नई समिति को भी मान्यता मिल गई है। उम्मीद है कि यह कागजात काफी होंगे।"

ये भी पढ़ें - कोरोना वायरस के चले बिना फैंस के तय समय पर होगी ब्रिटेन ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस

मलिक ने कहा कि पीसीआई ने पहले लॉकडाउन के खत्म होने के बाद सारी प्रक्रिया को शुरू करने के बारे में सोच था लेकिन लॉकडाउन के बढ़ जाने के बाद और पीसीआई के खाते बंद होने के कारण उन्होंने इस सप्ताह इसे लेकर आगे बढ़ने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म होगा, लेकिन अब हमने कार्रवाई शुरू करने का फैसला ले लिया है क्योंकि मुझे ऐसा अंदेशा है कि लॉकडाउन और बढ़ेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल