1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने रोमांचक मैच में पुनेरी पल्टन को दी शिकस्त

PKL 2019: नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने रोमांचक मैच में पुनेरी पल्टन को दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2019 09:29 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 09:29 am IST

दबंग दिल्ली केसी टीम ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने छठे मैच में शनिवार को पुनेरी पल्टन को रोमांचक अंदाज में 32-30 से हरा दिया।

PKL 2019: नवीन कुमार के दम पर...- India TV Hindi
PKL 2019: नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने रोमांचक मैच में पुनेरी पल्टन को दी शिकस्त Image Source : PROKABADDI.COM

अहमदाबाद| युवा रेडर नवीन कुमार के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली केसी टीम ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने छठे मैच में शनिवार को पुनेरी पल्टन को रोमांचक अंदाज में 32-30 से हरा दिया।

नवीन का छह मैचों में यह पांचवां सुपर-10 है। नवीन ने मैच में 11 अंक लिए। उन्होंने इसके साथ ही पीकेएल में अपने 400 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए हैं। नवीन के अलावा चंद्रन रंजीत ने भी आठ अंक बटोरे।

दिल्ली की टीम पहले हाफ में 19-11 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ में पुनेरी ने अच्छी वापसी की और दिल्ली को अंत तक कड़ी टक्कर दी। हालांकि दिल्ली ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

दबंग दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब उसके 26 अंक हो गए हैं और वह मजबूती के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। वहीं, पुनेरी की छह मैचों में यह चौथी हार है। टीम 11 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।

दिल्ली ने रेड से 19, टैकल से नौ, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक लिए। पुनेरी को रेड से 22, टैकल से नौ और एक अतिरिक्त अंक मिला। पुनेरी के लिए नितिन तोमर ने आठ और मंजीत ने छह अंक लिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल