1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को दी करारी शिकस्त

नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को दी करारी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 09:37 am IST,  Updated : Sep 09, 2019 09:37 am IST

दबंग दिल्ली ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में रविवार को तमिल थलाइवाज को 50-34 से करारी शिकस्त दी।

नवीन कुमार के दम पर...- India TV Hindi
नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को दी करारी शिकस्त Image Source : PKL

कोलकाता| स्टार रेडर नवीन कुमार (17 प्वाइंट्स) के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में रविवार को तमिल थलाइवाज को 50-34 से करारी शिकस्त दी।

दिल्ली की यह 11वीं जीत है और वह 59 अंकों के साथ अंकतालिका में मजबूती से शीर्ष स्थान पर कायम है। वहीं, तमिल की यह लगातार छठी हार और वह 27 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं।

नवीन ने इस मैच में सुपर-10 लगाने के साथ ही इस सीजन में सभी टीमों के खिलाफ सुपर 10 लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नवीन का इस सीजन का यह 13वां और लगातार 12वां सुपर 10 है। नवीन के अलावा मेराज शेख ने 12 अंक लिए।

दबंग दिल्ली की टीम को रेड से 32, टैकल के आठ, ऑलआउट से छह और चार अतिरिक्त अंक भी मिले। तमिल थलाइवाज की ओर से राहुल चौधरी ने सुपर टेन लगाते हुए 14 अंक बटोरे। तमिल की टीम ने रेड से 27, टैकल से तीन और चार अतिक्ति अंक जुटाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल