1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को बराबरी पर रोका

PKL 2019: तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को बराबरी पर रोका

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2019 09:41 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 09:41 pm IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को तमिल थलाइवाज ने पाटलीपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी योद्धा को 28-28 की बराबरी पर रोक दिया।

PKL 2019: तमिल थलाइवाज ने...- India TV Hindi
PKL 2019: तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को बराबरी पर रोका Image Source : PROKABADDI.COM

पटना| प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को तमिल थलाइवाज ने पाटलीपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी योद्धा को 28-28 की बराबरी पर रोक दिया।योद्धा की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक आगे थी और दूसरे हाफ में भी आगे चल रही थी लेकिन अंतिम-10 मिनट में में थलाइवाज ने कहानी बदली और योद्धा को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

शुरुआत में स्कोर बराबरी का चल रहा था। स्कोर 3-3 से बराबर था। योद्धा ने यहां से बढ़त लेना चालू की और स्कोर 6-3 कर लिया। इस बढ़त को उसने 12-5 तक पहुंचाया और फिर 16-11 के स्कोर के साथ पहले हाफ का अंत किया। 

दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में भी योद्धा की टीम आगे थी। उसने 16-13 की बढ़त ले ली थी। थलाइवाज ने यहां से मैच में वापसी की राह पकड़ी और स्कोर 15-16 कर लिया। 31वें मिनट में तक स्कोर 23-23 से बराबर हो चुका था। यहां से स्कोर की बराबरी का खेल चलता रहा और मैच का अंत भी बराबरी पर खत्म हुआ। 

योद्धा के लिए रिषांक देवडिगा ने पांच, सुमित ने चार, मोनू गोयत ने तीन अंक लिए। थलाइवाज के लिए राहुल चौधरी और शब्बीर बापू ने पांच-पांच अंक लिए। मनजीत छिल्लर ने चांर अंक अर्जित किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल