1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खिलाड़ियों को आईएसएल में मिले मौकों को भुनाने की जरूरत : जेजे

खिलाड़ियों को आईएसएल में मिले मौकों को भुनाने की जरूरत : जेजे

 Edited By: IANS
 Published : Jul 30, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 05:50 pm IST

आईएसएल लीग में चेन्नइयन एफसी के लिए खेलने वाले लालपेखुलआ, एएफसी चैंपियंस लीग में गोल करने वाले आईएसएल क्लब के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने श्रीलंका के कोलंबो एफसी के खिलाफ गोल दागा था।

Sports, football, ISL, ISL 2020- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ का मानना है कि देश में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जो कुछ कर सकता था, वह उसने किया है और अब यह खिलाड़ियों के ऊपर निर्भर है कि वे इसे आगे लेकर जाएं। वर्ष 2014 में शुरू हुई यह लीग अब भारत की प्रमुख फुटबॉल लीग बन गई है। पिछले सीजन से ही लीग की विजेता टीम को एएफसी चैंपियंस लीग में सीधे प्रवेश मिलती है।

लालपेखलुआ ने आईएसएल से कहा, " 2007-2008 में हमारे समय की तुलना में, जब मैं पेशेवर बना था, तो उस समय हमें ऐसी सुविधाएं कभी नहीं मिलीं, जैसा कि अब आईएसएल में है। अब चीजें बदल गई है। भारतीय फुटबाल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए अब खिलाड़ी काफी महत्वपूर्ण है। खिलाड़ी काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें यह मौका मिला है। उन्हें इस मौके को दोनों हाथों से लपकने और इसका फायदा उठाने की जरूरत है।"

आईएसएल लीग में चेन्नइयन एफसी के लिए खेलने वाले लालपेखुलआ, एएफसी चैंपियंस लीग में गोल करने वाले आईएसएल क्लब के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने श्रीलंका के कोलंबो एफसी के खिलाफ गोल दागा था।

उन्होंने कहा, "मेरे करियर में, मुझे जो पहली सही कोचिंग मिली थी, तब मैं 17 साल का था। अगर मैंने पहले ही कोचिंग प्राप्त कर ली होती, जब मैं 7-8 साल का था, तो निश्चित रूप से मैं एक फुटबॉलर के रूप में बहुत बेहतर हो सकता था। यदि वे (युवा) कड़ी मेहनत करते हैं, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन मुख्य रूप से यह उन पर निर्भर है कि वे अपना करियर बनाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल