1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेन में सेविया और अल्मीरा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

स्पेन में सेविया और अल्मीरा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 10:55 pm IST

क्लब ने हालांकि खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है, लेकिन कहा है कि खिलाड़ी टीम से अलग हो गया है और वह घर में आइसोलेशन में हैं।

Sevilla FC- India TV Hindi
Sevilla FC Image Source : GETTY

मेड्रिड| स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविया और अल्मीरा के खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों क्लबों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग ला लीगा में चौथे स्थान पर रही सेविला ने कहा उसकी टीम का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

क्लब ने हालांकि खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है, लेकिन कहा है कि खिलाड़ी टीम से अलग हो गया है और वह घर में आइसोलेशन में हैं।

सेविया को छह अगस्त को यूरोपा लीग में रोमा के खिलाफ खेलना है और कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी अब उस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इस बीच, सेकेंड डिवीजन की टीम अल्मीरा का खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल