1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के खतरे के बीच पोलैंड में 29 मई से शुरू होगी फुटबॉल लीग

कोरोना वायरस के खतरे के बीच पोलैंड में 29 मई से शुरू होगी फुटबॉल लीग

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 02:05 pm IST

पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतुसज मोरवीकी ने घोषणा की है कि देश में फुटबॉल लीग 29 मई से शुरू होगी जबकि रेस से संबंधित प्रतिस्पर्धाएं 12 जून से होगी।

कोरोना वायरस के खतरे...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के खतरे के बीच पोलैंड में 29 मई से शुरू होगी फुटबाल लीग Image Source : GETTY IMAGES

वारसा| पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतुसज मोरवीकी ने घोषणा की है कि देश में फुटबॉल लीग 29 मई से शुरू होगी जबकि रेस से संबंधित प्रतिस्पर्धाएं 12 जून से होगी। समाचा एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मोरवीकी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुरूआत में ये प्रतियोगिताएं बिना दर्शकों के ही आयोजित की जाएगी।

मोरवीकी ने कहा, "स्टेडियम में खेल लौटेगा, हमारे घरों में लौटेगा। मुझे विश्वास है कि यह सामान्यत वापसी का प्रतीक होगा। हमें महसूस करना चाहिए कि हम चुनौतियों की एक वास्तविक मैराथन का सामना कर रहे हैं। लेकिन हमने इस मैराथन के कम से कम कुछ किलोमीटर पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मुझे यकीन है कि हम एकजुट होकर फिनिश लाइन तक पहुंचेंगे।"

इस बीच, खेल मंत्री डानुता मोवस्का एंद्रजुक ने कहा कि ट्रेनिंग पर लौटने से पहले सभी खिलाड़ी दो सप्ताह के अनिवार्य आइसोलेशन के दौर से गुजरेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल