Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन: क्वार्टर फाइनल में प्रणव-सिक्की की जोड़ी

जापान ओपन: क्वार्टर फाइनल में प्रणव-सिक्की की जोड़ी

Edited by: India TV Sports Desk Published : Sep 21, 2017 05:07 pm IST, Updated : Sep 21, 2017 05:31 pm IST

प्रणव-सिक्की की जोड़ी ने जापान की युकी कानेको और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से मात दी।

pranaav jerry chopra and n sikki reddy- India TV Hindi
pranaav jerry chopra and n sikki reddy

टोक्यो: जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मिक्स डबल्स में गुरुवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। इसमें जहां एक ओर प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की. रेड्डी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

मिक्स डबल्स के दूसरे राउंड में प्रणव-सिक्की की जोड़ी ने जापान की युकी कानेको और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से मात दी।

इसके अलावा, सात्विक और पोनप्पा के लिए गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा। इंडोनेशिया की प्रवीण जॉर्डन और डेबी सुसांतो की जोड़ी ने सात्विक और पोनप्पा को एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 29-27, 16-21, 21-12 से मात दी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement