1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रणीत, जयराम क्वार्टर फाइनल में

प्रणीत, जयराम क्वार्टर फाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2015 02:05 pm IST,  Updated : Jun 26, 2015 02:06 pm IST

कालगेरी :कनाडा: भारत के पुरूष बैडमिंटन खिलाडि़यों बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने यहां 50000 डालर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा

प्रणीत, जयराम...- India TV Hindi
प्रणीत, जयराम क्वार्टर फाइनल में

कालगेरी :कनाडा: भारत के पुरूष बैडमिंटन खिलाडि़यों बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने यहां 50000 डालर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा सहित दो भारतीय महिला युगल जोडि़यां भी अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रही।

दसवें वरीय 22 साल के प्रणीत ने श्रीलंका के निलुका करूणारत्ने को 57 मिनट में 14-21, 21-15, 2-15 से हराया।

दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत अगले दौर मंे दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई से भिड़ेंगे।
नौवें वरीय जयराम ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के विष्नु युली प्रासेत्यो को कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-12 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना शीर्ष वरीय जर्मनी के मार्क ज्वेबलर से होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी की तीसरी वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड की समंथा बार्निंग और इरिस टेबलिंग की जोड़ी को 16-21, 21-16, 21-17 से हराया।

कल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंचने वाली ज्वाला और अश्विनी की 2011 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जोड़ी अगले दौर में चान काका सज का और युएन सिन यिंग की हांगकांग की जोड़ी से भिड़ेगी।

प्रादन्या गाडरे और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इस भारतीय जोड़ी ने योहाना गोलिसजेवस्की और कार्ला नेल्टे की जर्मनी की जोड़ी को 21-15, 21-12 से शिकस्त दी। यह जोड़ी अगले दौर में हांगकांग के पून लोक यान और सी यिंग सुएत की हांगकांग की जोड़ी से भिड़ेगी।

इस बीच आनंद पवार और तन्वी लाड को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

तन्वी को महिला एकल में तीसरी वरीय और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कनाडा की मिशेल ली ने 21-14, 21-13 से हराया जबकि 11वें वरीय पवार को पुरूष वर्ग में चीन के दूसरे वरीय शुए सोंग ने 21-15, 21-13 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी को भी झे हुएई ली और यांग ली की चीनी ताइपे की जोड़ी ने 21-19, 21-19 से हराया।
तरूण कोना और एन सिक्की रेड्डी की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी को भी माइकल फाक्स और बिर्गिट माइकल्स की जर्मनी की जोड़ी के खिलाफ 15-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।