1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में प्रणीत

बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में प्रणीत

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 05:51 pm IST

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने यहां जारी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Praneeth- India TV Hindi
Praneeth

सिंगापुर: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने यहां जारी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को प्रणीत ने थाईलैंड के आठवीं वरीय खिलाड़ी तानोंगसाक साएनसोबोनसुक को एक घंटे 11 मिनट तक चले संघर्षपूणई मुकाबले में 15-21, 21-14, 21-19 से मात दी।

इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी है। क्वार्टर फाइनल मैच में बी. सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चीन की तीसरी वरीय जोड़ी लु काई और हुआंग याकियोंग ने सीधे गेमों में 21-11, 21-8 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और किदांबी श्रीकांत के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बाकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल