1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान

प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2020 08:17 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:17 am IST

नए तारीखों के अनुसार, ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड में पिछली ट्रांसफर विंडो एक जुलाई से शुरू हुई थी और यह नए सीजन के पहले मैच तक चली थी।

Premier League announces transfer window dates- India TV Hindi
Premier League announces transfer window dates Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। प्रीमियर लीग ने बुधवार को खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो की नई तारीखों की घोषणा की, जोकि मौजूदा सीजन के समाप्त होने के बाद शुरू होगा। नए तारीखों के अनुसार, ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड में पिछली ट्रांसफर विंडो एक जुलाई से शुरू हुई थी और यह नए सीजन के पहले मैच तक चली थी।

प्रीमियर लीग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, " प्रीमियर लीग फुटबॉल में खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो 10 हफ्ते तक चलेगी। यह 27 जुलाई से शुरू होगी और पांच अक्टूबर को बंद होगी।"

नई ट्रांसफर विंडो के लिए हालांकि अभी फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा से मंजूरी लेनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल