1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग के शुरू होने की तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं : कैरेन ब्रैडी

प्रीमियर लीग के शुरू होने की तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं : कैरेन ब्रैडी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 03:50 pm IST

जब फुटबॉल प्रीमियर लीग स्थगित हुई थी तब वेस्ट हैम की टीम रेलीगेट होने से ऊपर थी।

Premier League,Football,Sport- India TV Hindi
Premier League Image Source : GETTY IMAGES

वेस्ट हैम मुख्य कार्यकारी कैरेन ब्रैडी ने दावा किया कि फुटबॉल प्रीमियर लीग की वापसी की तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं हैं जबकि उम्मीद है कि सत्र जून में फिर शुरू हो सकता है। प्रीमियर लीग ने शुक्रवार को कहा था कि बचे हुए 92 मुकाबले खत्म करना उनका लक्ष्य होगा लेकिन कोरोना वायरस के कारण अभी तक कोई भी निर्धारित कार्यक्रम नहीं बन सका है।

जब फुटबॉल प्रीमियर लीग स्थगित हुई थी तब वेस्ट हैम की टीम रेलीगेट होने से ऊपर थी।

ब्रैडी ने शनिवार को ‘द सन’ में कालम में लिखा, ‘‘खिलाड़ी अपने घरों में शारीरिक रूप से फिटनेस बरकरार रखेंगे। लेकिन सामाजिक दूरी का नियम अब भी लागू है तो ट्रेनिंग की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ''खिलाड़ी मैच फिट कैसे होंगे, अगर सत्र शुरू हो गया जिसके जून के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है। ''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल