1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग ने चीनी प्रसारक साझेदार के साथ खत्म किया अपना करार

प्रीमियर लीग ने चीनी प्रसारक साझेदार के साथ खत्म किया अपना करार

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 07:11 pm IST

ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ की पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार पीपीटीवी ने मार्च में 16 करोड़ पाउंड (20.9 करोड़ डॉलर) का भुगतान रोक दिया था।

Premier League, EPL, Premier League China, Premier League chinese broadcaster- India TV Hindi
Premier League Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर फुटबॉल लीग ने गुरूवार को चीनी ‘स्ट्रीमिंग सर्विस’ पीपीटीवी से करार खत्म कर दिया और इसके लिये उसने कोई कारण भी नहीं बताया। यह करार तीन साल का था और इसे एक सत्र के बाद ही खत्म कर दिया गया। 

ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ की पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार पीपीटीवी ने मार्च में 16 करोड़ पाउंड (20.9 करोड़ डॉलर) का भुगतान रोक दिया था।

ऐसा तब हुआ जब कोरोना वायरस के कारण प्रीमियर लीग को निलंबित कर दिया गया था। चीनी रिटेल जायंट सुनिंग पीपीटीवी की मालिक है और लीग का यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे लुभावने अनुबंध में से एक था जो करीब 55 करोड़ पाउंड (71.80 करोड़ डॉलर) का था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल