1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: नवीन कुमार के दमपर दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंटस को हराया

प्रो कबड्डी लीग 2019: नवीन कुमार के दमपर दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंटस को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2019 07:04 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 07:04 am IST

दबंग दिल्ली की टीम 64 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से बनी हुई है।

Naveen Kumar, Dabang Delhi- India TV Hindi
Naveen Kumar, Dabang Delhi Image Source : PROKABADDI.COM

पुणे। नवीन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर नवीन कुमार के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली केसी की टीम ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-7 में खेले गए मैच में रविवार को मौजूदा उपविजेता गुजरात फॉर्च्यूनजाएंटस को 34-30 से हरा दिया। इस जीत के साथ दबंग दिल्ली ने इस सीजन में गुजरात से मिली पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। पीकेएल के इतिहास में दिल्ली की गुजरात पर आठ मैचों में यह दूसरी जीत है।

दबंग दिल्ली की टीम 64 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। वहीं गुजरात की टीम 35 अंक के साथ 8वें पायदान पर है। टीम की यह लगातार तीसरी हार है।

विजेता दिल्ली की टीम पहले हाफ में 20-9 से आगे थी। लेकिन गुजरात ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की और मैच को काफी रोमांचक बना दिया। टीम हालांकि अपनी हार नहीं टाल सकी।

दबंग दिल्ली के लिए नवीन ने 15 मैचों में अपना 14वां और लगातार 13वां सुपर 10 लगाया और 13 प्वाइंट्स लिए। नवीन ने पीकेएल में अपना 350 रेड प्वाइंट्स भी पूरा किया।

गुजरात के लिए रोहित गुलिया ने सुपर 10 लगाया और कुल 13 प्वॉइंट लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल