1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-7 : गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को हराकर किया जीत से आगाज

प्रो कबड्डी लीग-7 : गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को हराकर किया जीत से आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 21, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 10:19 pm IST

गुजरात की टीम यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में 21-10 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम दर्ज कर ली। 

प्रो कबड्डी लीग-7 : गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को हराकर किया जीत से आग- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-7 : गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को हराकर किया जीत से आगाज

हैदराबाद। पिछली सीजन की उपविजेता गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को रविवार को एकतरफा अंदाज में 42-24 से करारी शिकस्त देकर लीग में अपनी शानदार विजयी शुरुआत की। गुजरात ने इस जीत के साथ ही पिछले सीजन के फाइनल में बेंगलुरु से मिली हार का बदला भी ले लिया है। 

गुजरात की टीम यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में 21-10 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम दर्ज कर ली। 

विजेता गुजरात के लिए सचिन ने सात और कप्तान सुनील कुमार तथा मोरे जीबी ने छह-छह अंक लिए। कप्तान सुनील ने इसी के साथ पीकेएल में अपने 250 टैकल प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए हैं। वहीं सचिन तंवर के पीकेएल में 350 रेड प्वाइंट्स पूरे हो गए हैं। गुजरात की टीम ने रेड से रेड और टैकल से 17-17 तथा ऑलआउट से छह और दो अतिरिक्त अंक जुटाए। 

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु के लिए पवन सहरावत ने आठ, सुमित सिंह ने पांच और महेंद्र सिह तथा कप्तान रोहित कुमार ने चार-चार अंक लिए। पवन ने पीकेएल में अपने 350 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए हैं। टीम को रेड से 17, आलआउट से छह और दो अतिरिक्त अंक भी मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल